सन् १९११ से २०११ तकके देशविभाजनकी तालिका
![]() |
1. अंग्रेजोंके शासनकालमें सन् १९११ (1911) में वर्तमान श्रीलंकाको भारतसे पृथक् किया गया। 2. अंग्रेजोंके शासनकालमें सन् १९३५ (1935) में भारत के भूभाग म्यांमार (बर्मा) को पृथक् किया गया। 3. अंग्रेजोंके शासनकालमें सन् १९४७ (1947) में वर्तमान पाकिस्तान तथा बंगलादेशको भारतसे पृथक् किया गया। 4. सन् १९४७ (1947) में पाक अधिकृत कश्मीर(आज़ाद भारत) को नेहरूजीके शासनकालमें भारतसे पृथक् किया गया। 5. सन् १९५० (1950) में नेहरूजीके शासनकालमें भारत-चीन मैत्रीकी ओटमें चीनने तिब्बतको हड़प लिया। 6. सन् १९५४ (1954) में नेहरूजीके शासनकालमें भारतसरकारने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बंगलादेश) को पश्चिम बंगालका बेरूबाड़ी क्षेत्र सौंपकर देशको विखंडित किया। 7. सन् १९५८ (1958) में नेहरूजीके शासनकालमें चीनने देशके सीमावर्ती क्षेत्रपर अधिकार कर लिया। 8. सन् १९६२ (1962) में चीनने नेहरूजीके शासनकालमें भारतकी बासठ हजार वर्गमील भूमिपर अधिकार जमा लिया। 9. सन् १९६३ (1963) में नेहरूजीके शासनकालमें भारतसरकारने अंडमान नामक द्वीपसमूहका सर्व नामक द्वीप म्यांमार (बर्मा) को सौंप कर देशको विखंडित किया। 10. सन् १९७२ (1972) में इंदिरागाँधीके शासनकालमें भारतसरकारने कच्चा तीबू द्वीप श्रीलंकाको सौंप कर देशको विखंडित किया। 11. सन् १९८२-८३ (1982-83) में चीनने भारतके अरुणाचलक्षेत्रके भूभागको हड़प लिया। 12. सन् १९९२ (1992) में नरसिंहरावके शासनकालमें भारतसरकारने तीन बीघा भूभाग बंगलादेशको देकर देशका विभाजन किया। |
— श्रीगोवर्द्धनमठ-पुरीपीठाधीश्वर-श्रीमज्जगद्गुरु-शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती द्वारा लिखित पुस्तक “राष्ट्रोत्कर्ष-अभियान” पृष्ठ संख्या ८५-८६ |